Ontra Labs
02 / 05मिल्क फीवर केस फाइल्स

All year · 2 September 2026 · 4 min read · Ontra Labs Animal Health

मिल्क फीवर केस - २

मिल्क फीवर केस - २ Ontra Labs
  • गाय: ब्याने के 4-5 घंटे बाद
  • स्थिति: अभी खड़ी है
  • मुख्य सुराग: कम चारा, कम जुगाली, हल्की कमजोरी
  • आज की गुत्थी: “बैठी नहीं है, तो क्या सब ठीक है?”
  • इस केस से सीखें: शुरुआती या सबक्लिनिकल हाइपोकैल्सीमिया को कैसे पहचानें?

गाय खड़ी थी… फिर भी कुछ गड़बड़ थी

“बैठी नहीं है, तो क्या सब ठीक है?”

गाय ब्याने के बाद बैठी नहीं थी, खड़ी थी।

पर चलने में दिक्कत थी |

किसान ने कहा - “मिल्क फीवर तो बिल्कुल नहीं है, क्योंकि गाय तो खड़ी है।”

लेकिन पशु चिकित्सक ने गाय को थोड़ा ध्यान से देखा।

गाय पहले जैसी सक्रिय नहीं थी।

चारा कम |

जुगाली कम।

पैरो में कंपन और चलने में हल्की कमजोरी और व्यवहार में बदलाव।

सुराग: मिल्क फीवर हमेशा जमीन पर पड़ी गाय से शुरू नहीं होता

सबक्लिनिकल मिल्क फीवर की शुरुआती अवस्था में गाय खड़ी रह सकती है।

  • बेचैन हो सकती है
  • हल्का कांप सकती है
  • चलने में असामान्यता दिखा सकती है
  • पिछले पैरों में कमजोरी हो सकती है
  • सामान्य से कम रिस्पॉन्सिव हो सकती है

अगर कैल्शियम का स्तर और कम होता जाए, तो कमजोरी बढ़ सकती है और गाय बैठ सकती है। कुछ पशुओ के रक्त में कैल्शियम कम हो सकता है, लेकिन बाहर से मिल्क फीवर के लक्षण दिखाई नहीं देते। इसे: सबक्लिनिकल हाइपोकैल्सीमिया कहा जाता है।

५ चीजें देखें

ब्याने के बाद सिर्फ यह मत पूछिए - “गाय खड़ी है?” इसके बजाय पूछें:

  • क्या वह सामान्य मात्रा में खा रही है?
  • क्या जुगाली सामान्य है?
  • क्या सामान्य तरीके से चल रही है?
  • क्या सामान्य पोस्चर में खड़ी है?
  • क्या उसका व्यवहार सामान्य है?
Products that help
03मिल्क फीवर केस - ३

More from Dairy Farmer’s Corner

This is general guidance to help you spot problems early. It is not a diagnosis. If an animal is unwell, call a registered veterinarian before giving any medicine.