भैंस ने बच्चा देने के बाद खाना कम कर दिया
रवि की भैंस चांदनी ने कुछ दिन पहले बच्चा दिया था। बच्चा देने के बाद शुरू में सब सामान्य था, और रोजाना करीब 15 लीटर दूध भी दे रही थी, लेकिन अगले कुछ दिनों में चांदनी की भूख धीरे-धीरे कम होने लगी। रवि ने देखा कि वह पहले जितना चारा नहीं खा रही और जुगाली भी कम कर रही है। दूध भी उम्मीद के अनुसार नहीं बढ़ रहा था।
रवि ने सोचा कि बच्चा देने के बाद ऐसा होना सामान्य होगा।
लेकिन उसकी पत्नी ने कहा, “एक बार डॉक्टर को दिखा देते हैं।” पशु चिकित्सक ने चांदनी की जांच की और पूछा, “ब्याने के बाद प्लेसेंटा (जेर) समय पर निकला था, गोबर कैसा है, जुगाली कितनी है, पानी कितना पी रही है?” रवि ने बताया कि ब्याने के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक था, चांदनी 15 लीटर दूध भी दे रही थी पर पिछले 3 दिन से चांदनी कमजोर लग रही ह। और अब वह लगातार कम खा रही है।
डॉक्टर ने कहा, “ब्याने के बाद पशु के शरीर पर काफी शारीरिक दबाव होता है। इस समय ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत बदलती है। भूख कम होने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए इसे सिर्फ सामान्य कमजोरी मानकर छोड़ना ठीक नहीं है।”
रवि ने पूछा, “क्या यह सिर्फ दूध ज्यादा देने की वजह से है?”
डॉक्टर ने जवाब दिया, “प्रसव के बाद जब पशु दाना चारा काम कर दे पर उससे पर्याप्त मात्रा में दूध लिया जा रहा हो तो ऐसे में पशु अपनी ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए अपने शरीर की चर्बी को तोडना सुरु करती है. चर्बी के टूटने से ऊर्जा तो मिलती है लेकिन इससे एक चिपचिपा पदार्थ भी लिवर में जमने लगता है, जिसको फैटी लिवर भी कह सकते है, और इस लिवर की इस समस्या की वजह से भी ब्यांत के पशुओं में भूख न लग्न और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते है|”
डॉक्टर ने चांदनी की जांच के बाद आवश्यक सलाह दी और कहा कि उसकी फीडिंग, पानी, जुगाली, गोबर और दूध की मात्रा रोज नोट करें।
रवि ने पूछा, “अगर कल से खाना थोड़ा बढ़ जाए तो?”
डॉक्टर बोले, “यह अच्छा संकेत हो सकता है, लेकिन पशु की पूरी स्थिति पर नजर रखें। अगर भूख फिर कम होती है या कोई नया लक्षण दिखाई देता है, तो जांच करवाएं।” रवि ने पहली बार महसूस किया कि ब्याने के बाद गाय या भैंस का खाना कम होना छोटी बात नहीं है - यह शरीर में हो रहे बदलाव का संकेत हो सकता है।




