- गाय: हाल ही में ब्याई हुई
- समय: ब्यांत के कुछ घंटे बाद
- मुख्य सुराग: अचानक कमजोरी, कम खाना, कम जुगाली
- आज की गुत्थी: “सुबह तक बिल्कुल ठीक थी… अचानक क्या हुआ?”
- इस केस से सीखें: ब्यांत के बाद कैल्शियम की मांग अचानक क्यों बढ़ती है?
ब्यात के बाद अचानक कमजोर पड़ गई गाय
“सुबह तक तो बिल्कुल ठीक थी…” रात में गाय ने बछड़िया को जन्म दिया। बछड़िया स्वस्थ थी। गाय भी बिल्कुल सामान्य थी। सुबह तक वह खड़ी थी, बछड़िया को चाट रही थी और थोड़ा चारा भी खा रही थी। लेकिन कुछ घंटों बाद किसान ने देखा.
- गाय पहले से कमजोर लग रही थी
- चारा कम कर दिया था
- जुगाली कम थी
- चलने में पहले जैसी ताकत नहीं थी
किसान ने कहा - “कल तक तो बिल्कुल ठीक थी। इतनी जल्दी क्या हो गया?” यही इस केस का पहला सुराग था।
गुत्थी : ब्याने के बाद शरीर में अचानक क्या बदलता है?
ब्याने के बाद खीस और दूध बनना शुरू होता है। खीस और दूध के साथ शरीर से कैल्शियम भी बाहर जाता है। एक गाय में कैल्शियम का विकास दूध के साथ अचानक काफी बढ़ सकता है - लगभग १० से ३० ग्राम प्रतिदिन तक।
अब शरीर के सामने एक बड़ी चुनौती है:
रक्त में कैल्शियम का स्तर सामान्य बनाए रखना।
इसके लिए शरीर:
- हड्डियों से कैल्शियम मोबिलाइज करता है
- आंतों से कैल्शियम अवशोषण बढ़ाता है
- PTH और Vitamin - D जैसे हार्मोनल मैकेनिज्म सक्रिय करता है। लेकिन कुछ गायों में यह प्रक्रिया मांग के मुकाबले पर्याप्त तेजी से नहीं हो पाती। रक्त में कैल्शियम कम होने लगता है।
इसे कहते हैं: हाइपोकैल्सीमिया
और जब इसके कारण स्पष्ट लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तो इसे आमतौर पर मिल्क फीवर कहा जाता है।





