Ontra Labs
05 / 05मिल्क फीवर केस फाइल्स

All year · 2 September 2026 · 4 min read · Ontra Labs Animal Health

मिल्क फीवर केस - ५

मिल्क फीवर केस - ५ | Ontra Labs

गाय: मिल्क फीवर के लक्षण वाली

मुख्य सुराग: पर्याप्त कैल्शियम के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं

आज की गुत्थी: “जब कैल्शियम पिला दिया तो फिर क्या कमी रह गई?”

इस केस से सीखें: मैग्नीशियम और कैल्शियम मेटाबॉलिज्म का कनेक्शन।

कैल्शियम था… फिर भी गाय क्यों नहीं संभली?

“इस केस में एक और मिनरल छुपा था।”

गाय में मिल्क फीवर की समस्या थी।

लेकिन पशु चिकित्सक ने एक और सवाल पूछा:

“फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का क्या हो रहा है?”

किसान ने झट से बोला फॉस्फोरस तो दिया, पर मैग्नीशियम…

एकदम से बोले अरे मैग्नीशियम का ध्यान नहीं दिया क्या? किसान को आश्चर्य हुआ।

“मिल्क फीवर में मैग्नीशियम क्यों?”

यही इस केस का सुराग है।

मैग्नीशियम और कैल्शियम का कनेक्शन

कैल्शियम रेगुलेशन में पैराथायरॉयड हार्मोन (पीटीएच) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैग्नीशियम नॉर्मल पीटीएच सिक्रीशन और उसके एक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए मैग्नीशियम डेफिशिएंसी रक्त में कैल्शियम के स्तर को प्रभावित कर सकती है। मैग्नीशियम डेफिशिएंसी स्वयं भी कैटल में कमजोरी, ट्रेमर्स और नर्वस साइन्स जैसी समस्या पैदा कर सकती है।

यानी:

कैल्शियम और मैग्नीशियम की कहानी अलग-अलग नहीं है।

लेकिन ध्यान रखें

इसका अर्थ यह नहीं है कि हर मिल्क फीवर केस में मनमाने तरीके से मैग्नीशियम बढ़ा दिया जाए।

मिनरल सप्लीमेंटेशन और रिक्वायरमेंट के अनुसार होना चाहिए।

तथा पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार होना चाहिए।

केस फाइल्स क्लोज्ड

अगली बार आपकी गाय ब्याए—

गाय के बैठने का इंतजार मत कीजिए।

पूछिए:

क्या आप उसके पहले सुराग को पहचान पाए?

क्योंकि अच्छे डेयरी प्रबंधन का मतलब सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं है।

बीमारी आने से पहले उसके सुराग पहचानना भी है।

मिल्क फीवर केस फाइल्स

हर केस में एक सुराग।

हर सुराग में एक सीख।

हर सीख — बेहतर गाय प्रबंधन की ओर एक कदम।

यह सामग्री किसान शिक्षा के उद्देश्य से है। किसी बीमार, कमजोर या डाउन काउ के डायग्नोसिस एवं ट्रीटमेंट के लिए पशु चिकित्सक की सलाह लें।

Products that help

More from Dairy Farmer’s Corner

This is general guidance to help you spot problems early. It is not a diagnosis. If an animal is unwell, call a registered veterinarian before giving any medicine.